UP Crime: उन्नाव की रहने वाली एक छात्रा, जो बिजनौर थाना क्षेत्र में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी, एक दर्दनाक घटना का शिकार हुई। छात्रा ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसका प्रेमी उससे शारीरिक संबंध बना रहा था। जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया, तो प्रेमी ने उसे छत से फेंक दिया, जिसके कारण छात्रा के हाथ और रीढ़ की हड्डी टूट गई।