29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएड पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, दे सकेंगे प्राइमरी सीटेट

सरकारी टीचर बनना हो गया सबसे आसान
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Aug 18, 2018

sarkari teacher

sarkari teacher

लखनऊ. केंद्रीय विद्यालय में सरकारी टीचर बनने का ये सुनहरा मौका है। केंद्र सरकार ने ये खुशखबरी देते हुए बताया है कि जो अभ्यर्थी बीएड पास है उनके लिए प्राइमरी में भी अध्यापक बनने की ख्वाहिश पूरी हो सकती है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कहा है कि बीएड पास उम्मीदवार भी पहली से पांचवी कक्षा के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दे सकते हैं। बता दें कि एक अगस्त से जारी सीटेट के इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में प्राइमरी स्तर के सीटेट के लिए जरूरी न्यूनतम योग्यता में बीएड पास उम्मीदवारों को जगह नहीं दी गई है। सीबीएसई के मुताबिक इसमें बीएड उम्मीदवारों को प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाने के लिए अर्हता देने का एनसीटीई का निर्णय भी शामिल है।

दोनों स्तर पर दे सकेंगे पेपर

सीबीएसई अधिकारी के मुताबिक सीटेट के इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के सात नंबर के पैराग्राफ में नोट में स्पष्ट लिखा गया है कि जो उम्मीदवार पहली से पांचवी और छठी से आठवीं दोनों स्तरों पर पढ़ाना चाहता है उसे दोनों पेपर देने होंगे। ऐसे में यह स्पष्ट है कि हम किसी को परीक्षा देने से रोक नहीं रहे हैं। इसके चलते अधिकारी ने यह बात भी मानी है कि इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में दी गई सूचनाएं स्पष्ट नहीं हैं। इसकी वजह से छात्रों में असमंजस की स्थिति बन रही है।


फिर से एक साल का हो जाएगा बीएड का कोर्स, मुहिम छेड़ी

वहीं अगर आप टीचर्स ट्रेनिंग करने की सोच रहे हैं तो आपके लिेए खुशखबरी है बीएड पाठ्यक्रम को फिर से एक साल का कराने के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार पर दबाव बनाने में जुटे हैं। इसके तह स्ववित्तपोषित बीएड कॉलेजों ने एक नई मुहिम छेड़ी है। निजी कॉ़लेजों का मानना है कि बीएड पाठ्क्रम दो साल हो जाने अौर परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्तियों का रास्ता बंद होने से छात्रों का रुक्षान कम हुआ है। इसी कार प्रद्श के लगभग 1800 निजी बीएड कॉलेजों में सीटें नहीं भर पा रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग