29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘महिलाओं को 40,000 रुपये दिए जाएंगे’, सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- हमारे लिए चुनाव मैनिफेस्टो धार्मिक किताब की तरह

MP Awadhesh Prasad Latest Statement: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि पार्टी के मैनिफेस्टो में महिलाओं को 40 हजार रुपये, लैपटॉप, बंद स्कूलों को दोबारा खोलने और किसानों को मदद व मुफ्त बिजली देने के वादे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर मैनिफेस्टो की हर बात पूरी तरह लागू की जाएगी।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Harshul Mehra

•

Sep 29, 2026

samajwadi-party-manifesto-women-40000-rupees-awadhesh-prasad-statement

सपा सांसद अवधेश प्रसाद। (photo- ians)

MP Awadhesh Prasad Latest Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी केसांसद अवधेश प्रसादने बड़ा बयान दिया है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि अगर सपा की सरकार बनती है तो महिलाओं को 40,000 दिए जाएंगे।

महिलाओं को 40 हजार रुपये देने का वादा

अगले साल यानी 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में होने हैं। हालांकि चुनाव में अभी समय है, लेकिन राज्य में चुनावी घोषणाओं और वादों का दौर शुरू हो गया है। इसी को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि महिलाओं को 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने इस वादे को पार्टी के चुनावी एजेंडे का हिस्सा बताया। उनके बयान के मुताबिक, अगर चुनाव के बाद सपा की सरकार बनती है तो विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंगे।

बंद किए गए 28 हजार स्कूल फिर खोलने की बात

अवधेश प्रसाद ने उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बंद हो चुके 28,000 स्कूलों को फिर से खोला जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा का स्टैंडर्ड सुधारने की बात भी उन्होंने कही।

किसानों के लिए मदद और मुफ्त बिजली का दावा

अवधेश प्रसाद ने अपने बयान में किसानों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसानों सहुलियत दी जाएगी। बिजली फ्री दी जाएगी। उनके अनुसार, यह भी उन वादों में शामिल है जिन्हें सरकार बनने के बाद लागू किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं, विद्यार्थियों, स्कूलों और किसानों से जुड़े इन सभी प्रावधानों को पार्टी के चुनावी मैनिफेस्टो का हिस्सा बताया।

'मैनिफेस्टो हमारे लिए धार्मिक किताब की तरह'

अवधेश प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के चुनावी मैनिफेस्टो को लेकर अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके लिए चुनावी मैनिफेस्टो एक धार्मिक किताब की तरह है। उन्होंने कहा कि मैनिफेस्टो में लिखी बातें पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं पर लागू होती हैं। सपा सांसद ने कहा कि सरकार बनने के बाद मैनिफेस्टो में लिखी हर बात को पूरी तरह लागू किया जाएगा। इस बयान के जरिए उन्होंने यह स्पष्ट किया कि पार्टी अपने चुनावी दस्तावेज में किए गए वादों को केवल चुनाव तक सीमित नहीं मानती है।

अखिलेश यादव भी कर चुके हैं वादा

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी हाल ही में महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने, इंटरमीडिएट पास करने वाली छात्राओं को लैपटॉप देने और स्कूल छात्राओं को साइकिल देने का वादा कर चुके हैं।