26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के खिलाफ विरोध सभा आज से, जानिए क्या बोले पदाधिकारी

कर्मचारी संयुक्त मंच का ऐलान - प्रदेश के लाखों कर्मचारी दो घंटे सत्याग्रह से जताएंगे विरोध
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 28 Mar 2023, 9:16 AM IST

चेयरमैन एम. देवराज नहीं कर रहे आदेशों का पालन

चेयरमैन एम. देवराज नहीं कर रहे आदेशों का पालन

बिजली कर्मियों का उत्पीड़न वापस लेने और ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते को लागू कराने के लिए मंगलवार को प्रदेश के सभी विभागों, निगमों और निकायों के लाखों कर्मचारी दो घंटे सत्याग्रह और विरोध सभा करेंगे। इस सत्याग्रह के बाद भी बिजली कर्मियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आगे बड़े आंदोलन की घोषणा कर्मचारी संयुक्त मंच करेगा।

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2023 Day 7: मां कालरात्रि को लगाए ये भोग, होगा शत्रुओं का नाश


कर्मचारी संगठनों दी जानकारी

कर्मचारी संयुक्त मंच के अध्यक्ष मंडल के पदाधिकारी हरिकिशोर तिवारी, सतीश पांडेय, शशि कुमार मिश्र, एसके रावत, एसपी तिवारी, रामराज दुबे मनोज मिश्र, रमेन्द्र श्रीवास्तव, कमल अग्रवाल, गिरीश चन्द्र मिश्र, हरिशरण मिश्र, रिंकू राय और संयोजक अमरनाथ यादव ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर सत्याग्रह आंदोलन की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Kidney Problem: मुंह से भी मिलते हैं किडनी में गड़बड़ी के संकेत जानिए कैसे

चेयरमैन एम. देवराज नहीं कर रहे आदेशों का पालन

बताया कि सत्याग्रह विरोध सभा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित है। नेताओं ने कहा कि बीते दिनों बिजली विभाग में हुई हड़ताल के दौरान ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा समझौता लागू करने तथा हड़ताल के दौरान की गई समस्त उत्पीड़नात्मक कार्यवाही समाप्त करने का निर्देश कारपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराज को दिया गया था। जिसके बाद बिजलीकर्मियों ने हड़ताल वापस ले लिया था। मंत्री के निर्देशों का चेयरमैन के माध्यम से पालन नहीं किया जा रहा है।
--