13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिप्टी सीएम के तीखे वार! जातिवादी राजनीति करते हैं विपक्षी दल, राहुल गांधी पर दिया बड़ा बयान

चित्रकूट में छत्रपति शाहू जी महाराज की 144वीं जयंती में शिरकत करने पहुंचे थे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, देखें वीडियो

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Jul 26, 2018

Deputy CM Dinesh Sharma

डिप्टी सीएम के तीखे वार! जातिवादी राजनीति करते हैं विपक्षी दल, राहुल गांधी पर दिया बड़ा बयान

चित्रकूट. यूपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि बुन्देलखण्ड सहित प्रदेश के किसानों की व्यथा पूर्व सरकारों के घपले और घोटाले का परिणाम थी। हमारी सरकार (केंद्र व प्रदेश) ने काम किया है। हम काम में बल पर आना चाहते हैं। चित्रकूट में छत्रपति शाहू जी महाराज की 144वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। डिप्टी सीएम ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की फेहरिस्त गिनाते हुए पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी का जमकर बखान किया। बुन्देलखण्ड पर विशेष केंद्रित संबोधन में डिप्टी सीएम ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर व बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे से यह क्षेत्र नई बुलन्दियों पर पहुंचेगा और विपक्षियों का यह भ्रम टूट गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिर्फ पूर्वांचल के विषय में सोचते हैं। इससे पहले डिप्टी सीएम ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया।

छत्रपति शाहू जी महाराज की 144वीं जयंती के अवसर पर जनपद के रगौली गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए खुद की सरकार को किसानों बेरोजगारों नौजवानों का असली मसीहा बताया। डिप्टी सीएम (उप मुख्यमंत्री) ने उज्ज्वला योजना जनधन योजना किसानों की ऋण माफ़ी योजना आदि की बात करते हुए पिछली सरकारों को निशाने पर लिया और कहा कि ये सारे काम पहले भी हो सकते थे लेकिन पहले की सरकारों को ये सोचने की फुर्सत कहां थी और जब हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास का ध्येय लेकर काम कर रही है तो विपक्षियों को बेचैनी हो रही है।

विपक्षियों पर निशाना
डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने विपक्षियों को निशाने पर लेते और तंज कसते हुए कहा कि महापुरुष किसी एक जाति के नहीं होते। अम्बेडकर, सरदार पटेल सभी के हैं राम मनोहर लोहिया को हम आदर्श मानते हैं दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्तों पर हम चल रहे हैं लेकिन विपक्षी जातिवाद की राजनीति के तहत समाज को बांटने का काम करते हैं. चुनाव के समय सपा बसपा कांग्रेस जातिवाद व् धर्म की राजनीति का पांसा फेंकती है. जैसे कोई चुनाव करीब आता है वैसे ही जातिवाद के नाम पर विभिन्न मांगो की मांग शुरू हो जाती है और फिर आंदोलन के नाम पर हिंसा होने लगती है. निशाना साधते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि जब हिन्दू की बात होती है तो यही पार्टियां हिन्दू तालिबान हिन्दू आंतकवाद का राग अलापने लगती हैं. कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में पुलिस डकैतों से डरती थी लेकिन हमारी सरकार में डकैत अपराधी सब पुलिस से डरने लगे हैं।

राहुल गांधी पर तंज
हाल ही में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को गले लगाने पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि जब युवा अवस्था से बुजुर्गियत की ओर बढ़ रहे लोग कब किसके गले पड़ जाएं कहा नहीं जा सकता और यही गले पड़ने वाले लोग पीएम मोदी द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने की बात पर हंस रहे थे और कह रहे थे कि मोदी झूठ बोल रहे हैं लेकिन आज उस दिशा में हम काफी आगे बढ़ गए हैं किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर।

देखें वीडियो...