25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- महाराष्ट्र और झारखंड के साथ यूपी विधानसभा उपचुनाव में लहराएंगे जीत का परचम

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर हम लोगों की तैयारी पूरी है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि हम लोग सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। विपक्ष के नेताओं ने घड़ियाली आंसू अभी से बहाने शुरू कर दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 16 Oct 2024, 8:02 AM IST

Deputy CM Keshav Prasad Maurya, Akhilesh Yadav, BJP, SP, Samajwadi Party

UP by-Elections: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद तमाम सियासी दलों के नेताओं की ओर से जीत के दावे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की घोषणा का हम स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड राज्य विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को होने हैं। हमारे लिए इससे भी अधिक खुशी की बात उत्तर प्रदेश में नौ सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है। हमें पूरा विश्वास है कि हरियाणा की जनता ने जिस प्रकार से विकास को अपना समर्थन दिया है, भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा को समर्थन दिया है, उसी प्रकार से महाराष्ट्र और झारखंड की जनता हमें बड़ा जनादेश देगी।

महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार फिर से बनेगी: केशव मौर्य

उन्होंने कहा कि पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, गरीबों के विरोधी विपक्षी दलों को यह समझ में आ गया है कि जनता को झूठ बोलकर आप कुछ दिन के लिए बेवकूफ बना सकते हैं लेकिन हमेशा के लिए नहीं। महाराष्ट्र में हमारी सरकार फिर से बनेगी। वहीं झारखंड में भारतीय जनता पार्टी बड़े अंतर से विजय प्राप्त करेगी और उत्तर प्रदेश के जो उपचुनाव भी हम लोग जीतेंगे।

विपक्ष के नेता घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं: केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर हम लोगों की तैयारी पूरी है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि हम लोग सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। विपक्ष के नेताओं ने घड़ियाली आंसू अभी से बहाने शुरू कर दिए हैं। विपक्ष अपनी होने वाली पराजय का ठीकरा ईवीएम पर और चुनाव आयोग पर न फोड़े। जब अखिलेश यादवकी पार्टी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करती है तो ईवीएम अच्छी है। वहीं हरियाणा में कांग्रेस हारती है तो ईवीएम खराब है। यह दोहरा चरित्र नहीं चल सकता है। इस प्रकार की चीजें जनता नकार चुकी है। हमें पूरा विश्वास है कि महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव और देश के उपचुनाव भी शानदार ढंग से संपन्न होंगे और भाजपा ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़ें:लखनऊ में दलित युवक की मौत का मामला: अजय राय ने उठाई मुआवजे की मांग, बोले- सरकारी नौकरी दे सरकार

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होंगे जबकि दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे।