
बिना हेलमेट के एक बाइक पर तीन खाकीवाले, पूछने पर की गालीगलौज, डीजीपी ने लिया ऐक्शन
लखनऊ. राजधानी में यूपी पुलिस के होमगार्डों की लापरवाही सामने आई है। राजधानी में एक बाइक पर तीन पीआरडी के जवान बिना हेलमेट के ड्राइव करने का मामला सामने आया है।सबसे बड़ी लापरवाही तब हुई जब बगल में चल रहे एक आदमी द्वारा उनका वीडियो बनाया गया तो पलट कर होमगार्डों को गाली दी गई। जिससे घोर लापरवाही सामने आई है। जब यह विडियो यूपी पुलिस को टैग करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
एक्शन में आई पुलिस
मामले का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ऐक्शन में आ गई है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीजीपी द्वारा निर्देश मिलने के बाद लखनऊ के एसएसपी ने मामले में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
ट्वीटर यूजर्स कर रहे खूब कमेंट
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस विडियो पर टिप्पणी की है। कश्यप नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश में नियमों को ताक पर रखने की प्राथमिक कक्षाएं जब खाकीवाले ही चलाने लगें तो भला आम जनता से क्या अपेक्षा की जा सकती है।' जहां कुछ लोगों ने इस मामले को लेकर सवाल किए वहीं डीजीपी द्वारा ऐक्शन लिए जाने पर कई ट्विटर यूजर्स ने पुलिस व्यवस्था की तारीफ भी की। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट के आखिर में हैश टैग के साथ जीरो टॉलरेंस (#ZeroTolerance) के जरिए यह दर्शाया गया है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा नियमों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी ।
दर्ज हुआ केस
जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार प्रादेशिक रक्षा दल के कर्मी थे । आनंद बाइक चला रहे थे। पीछे होमगार्ड के दो जवान अनुराग और मुरारी लाल बैठे थे। इन सब पर केस दर्ज हो गया है ।
Updated on:
18 Sept 2018 09:57 am
Published on:
18 Sept 2018 09:55 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
