9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा संगठन में चेहरे बदलने की कवायद शुरू, डिप्टी सीएम समेत ये मंत्री कार्यकारिणी से होंगे बाहर !

'एक व्यक्ति-एक पद' सिद्धांत के चलते केंद्र-राज्य के मंत्री होंगे संगठन से बाहर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री सुनील बंसल ने तैयार की लिस्ट!
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 9 Oct 2017, 2:08 PM IST

bjp sangathan

कानपुर. भारतीय जनता पार्टी के यूपी कार्यकारिणी में जल्द ही कई नये चेहरे दिखेंगे और कई दिग्गजों की संगठन से छुट्टी हो सकती है। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा संगठन में अब 'एक व्यक्ति-एक पद' का सिद्धांत लागू होने जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार में मंत्री बनने वाले दर्जन भर से अधिक पदाधिकारियों का संगठन से पत्ता साफ होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय संगठन से उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री दारा सिंह चौहान, श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थनाथ सिंह का नाम कटना लगभग तय है।

11 और 12 अक्टूबर को कानपुर में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह , प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही कैबिनेट व संगठन से जुड़े 458 पदाधिकारी भाग लेंगे। संभव है कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से संगठन में चेहरे बदलने की कवायद शुरू हो जाए। सूत्रों की मानें तो बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में फेरबदल के मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और संगठन मंत्री सुनील बंसल के बीच विमर्श के बाद नए पदाधिकारियों की लिस्ट तैयार हो चुकी है।

दिग्गजों ने शुरू की दौड़-भाग
एक व्यक्ति-एक पद' सिद्धांत के चलते केंद्र व प्रदेश सरकार के मौजूदा मंत्रियों की संगठन से छुट्टी होने के बाद उत्तर प्रदेश में पांच उपाध्यक्ष और दो महामंत्री, दो क्षेत्रीय अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और महिला मोर्चा के अध्यक्ष का हटना तय है। इसके अलावा कई पदाधिकारियों की भी कार्यकारिणी से छुट्टी हो सकती है। संगठन में फेरबदल की सुगबुगाहट तेज होते ही संगठन में जगह बनाने के लिए दिग्गजों ने दौड़-भाग शुरू कर दी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर ही प्रदेश कार्यसमिति में फेरबदल किया जाएगा, ताकि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिल सके।

ये मंत्री होंगे संगठन से बाहर
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, डॉ. सत्यपाल सिंह केंद्र सरकार में तो धर्मपाल सिंह, आशुतोष टंडन व सुरेश राणा प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। स्वतंत्र देव सिंह, अनुपमा जायसवाल प्रदेश सरकार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं संगठन में महामंत्री हैं। कोषाध्यक्ष का पद राजेश अग्रवाल के पास है जो योगी कैबिनेट में वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इनके अलावा संगठन में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद मुकुट बिहारी वर्मा के पास और पश्चिम के अध्यक्ष का पद भूपेंद्र सिंह के पास है, जो योगी कैबिनेट में मंत्री हैं। मंत्री स्वाति सिंह के पास महिला मोर्चा के अध्यक्ष का पद है। ऐसे में 'एक व्यक्ति-एक पद' सिद्धांत के चलते संगठन से इन सभी का पत्ता कटना तय माना जा रहा है।