3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मूल्यांकन केंद्र के 200 मीटर तक मैनेजमेंट के लोग नहीं आ सकेंगे: दिनेश शर्मा

मूल्यांकन केंद्र के 200 मीटर तक मैनेजमेंट के लोग नहीं आ सकेंगे: दिनेश शर्मा

2 min read
Google source verification
gg

लखनऊ. उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की कापियों के मूल्यांकन और डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर कुलपति और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डॉ. दिनेश शर्मा ने शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षाओं का संचालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 16 मार्च से मूल्यांकन शुरू हो रहा है। ताकि हमें परिणाम समय घोषित किया जा सके। परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन सीसीटीवी की निगरानी में होगा। टॉप 20 परीक्षार्थियों की कॉपियां ऑनलाइन की जाएगी। मूल्यांकन केंद्र के 200 मीटर की परिधि में मैनेजमेंट के लोगों का प्रवेश निषेध होगा। डीआईओएस और व्यवस्था से जुड़े अन्य अधिकारी मूल्यांकन व्यवस्था के लिए शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था भी करेंगे, जिससे मूल्यांकन कार्य में किसी भी प्रकार से शिक्षकों की कमी न हो।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी व्यवस्था में लगाने के निर्देश


डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में जरूरत पड़ने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी व्यवस्था में लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुलपति और संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारी इसके लिए जरूरी सहयोग देंगे। परीक्षाएं शुचितपूर्ण ढंग से हों, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं की तरह की ही व्यवस्था किये जाने के निर्देश भी उपमुख्यमंत्री ने दिए। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय शासन की मंशा के अनुरूप कार्रवाई करें। नकल और हंगामें वाले स्थानों का चिह्नांकन कर पुलिस, एसटीएफ की भी मदद लेकर शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षाओं को सम्पन्न कराया जाये। डॉ. शर्मा ने निर्देश दिये कि परिक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें तथा डीएम और एसएसपी इसकी निगरानी करें। जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं वहां तत्काल कैमरे लगवाए जाएं।

यूपी बोर्ड के 20 टॉपर्स की कॉपियां सार्वजनिक होंगी

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि इस साल यूपी बोर्ड के 20 टॉपर्स की कॉपियां सार्वजनिक की जाएंगी। इनकी कॉपियां बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी, तािक दूसरे छात्र भी इन्हें देखकर प्रेरणा ले सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगले सत्र से यूपी बोर्ड में भी एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू होगा। एनसीईआरटी की किताबें बाजार में उपलब्ध रहें, यह सुनिश्चित करें।

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय की परिधि में आने वाले सभी जिलों के डीएम और कप्तान कुलपति के साथ वार्ताकार संवेदनशील केंद्रों की सूची तैयार कर लें और वहां पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती करवाएं । एसएसपी आगरा अमित पाठक इस कार्य में जरूरी सहयोग देंगे। कुलपति प्रो. अरविंद दीक्षित ने बताया कि परीक्षा ठीक ढंग से सम्पन्न करवाई जाएगी। जून तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि नए सत्र में सरकार उच्चशिक्षा की परीक्षाओं के लिए भी परीक्षा नीति लेकर आएगी। पूरे प्रदेश में कहीं भी नकल न हो और इससे जुड़े संगठित गिरोहों का खात्मा ही सरकार की नीति है। पूरे प्रदेश में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की भी नई नीति जारी की जाएगी, जिससे कहीं भी असमानता की स्थिति न बने। प्रदेश के निजी क्षेत्र के विश्वविद्यालयों की फीस और निजी स्कूलों की फीस के नियमन के लिए भी सरकार अधिनियम ला रही है। नए सत्र से स्कूलों और विश्वविद्यालयों में 220 दिन कक्षाएं चलें इस दिशा में भी सरकार काम कर रही है।

Story Loader