8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DRDO Covid Hospital Lucknow: अवध शिल्पग्राम और हज हाउस में जल्द शुरू होगा कोविड अस्पताल, सेना के डाक्टर ही संभालेंगे कमान

DRDO Covid Hospital Lucknow: हज हाउस में 500 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। जबकि अवध शिल्पग्राम में करीब 300 बेड का अस्पताल बनेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 20 Apr 2021, 9:02 AM IST

अवध शिल्पग्राम और हज हाउस में जल्द शुरू होगा कोविड अस्पताल, सेना के डाक्टर ही संभालेंगे कमान

अवध शिल्पग्राम और हज हाउस में जल्द शुरू होगा कोविड अस्पताल, सेना के डाक्टर ही संभालेंगे कमान

लखनऊ. DRDO Covid Hospital Lucknow: अवध विहार योजना के अवध शिल्पग्राम में अस्थाई कोविड अस्पताल का निर्माण शुरू हो गया है। यहां डीआरडीओ की टीम कई ट्रक सामान के साथ पहुंच गई। अवध शिल्पग्राम को अगले चार दिनों में अस्पताल के वार्ड के रूप में बदल दिया जाएगा। मौके पर साफ-सफाई के साथ-साथ बड़े पैमाने पर टेंट, प्लाई बोर्ड और दूसरे सामान भी पहुंच गए हैं। वेंटिलेटर, ऑक्सीजन की पाइपलाइन समेत दूसरा सामान भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है। सेना रात-दिन काम कर इस अस्पताल का निर्माण कराएगी। इसी तरह से हज हाउस में भी तेजी से काम किया जाएगा। हज हाउस में 500 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। जबकि अवध शिल्पग्राम में करीब 300 बेड का अस्पताल बनेगा।

दिन-रात काम करके तैयार हो रहा अस्पताल

दरअसल डीआरडीओ को लखनऊ में इलाज से संबंधित उपकरण नहीं मिल पा रहे हैं। दिल्ली-चंडीगढ़ से मशीने और दूसरे मेडिकल उपकरण मंगवाए जा रहे हैं। तमाम सामान रास्ते में है, जो ट्रकों से आ रहा है। जबकि कई ट्रक सामान पहुंच भी गया है। डीआरडीओ के अधिकारियों ने दोनों स्थानों का निरीक्षण कर लिया है। उनके साथ सेना के मेडिकल कोर के तमाम विशेषज्ञ भी मौजूद थे। डीआरडीओ के सूत्रों के मुताबिक यहां रात-दिन काम करके अस्पताल तैयार किया जाएगा। उधर हज हाउस में भी काम तेजी से चल रहा है। हज हाउस में ऑक्सीजन पाइपलाइन लगाने का काम भी चल रहा है।

सेना के डाक्टर ही संभालेंगे इलाज का मोर्चा

अवध शिल्प ग्राम और हज हाउस में बनने वाले अस्पतालों में सेना के डाक्टर ही इलाज का मोर्चा संभालेंगे। क्योंकि शहर के निजी और बाकी अस्पतालों में इस समॉय स्पेयर में डाक्टर नही हैं। लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी के मुताबिक लखनऊ के हॉस्पिटल में सेना के डाक्टर ही मौजूद रहेंगे। क्योंकि बड़ी संख्या में शहर के डाक्टर संक्रमित हो गए हैं। इसलिए सेना के डाक्टर की मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षक-शिक्षा मित्र और दूसरा स्टाफ करेगा वर्क फ्रॉम होम, सरकार ने छुट्टी का किया ऐलान