यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को घर से कार्य करने (Work from Home) की सुविधा दी जाएगी। आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए पहले ही लगभग सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का सरकार ने फैसला किया है। इसके बाद स्कूल में कार्यरत शिक्षकों और अन्य स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने से संक्रमण की चेन तोड़ने में आसानी होगी। क्योंकि शिक्षकों और दूसरे स्टाफ के स्कूल जाने पर संक्रमण के बढ़ने की संभावना काफी ज्यादा हो जाती है।