7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण गर्मी को लेकर स्कूलों की टाइमिंग व ड्रेस में बदलाव

मंत्रालय की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के बाद से यह उम्मीद बनी है कि जिन राज्यों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने में अभी समय बाकी है वहां पर ड्रेस कोड व समय में बदलाव किया जा सकता है। स्कूल प्रबंधकों को कहना है कि अधिक कर्मी के चलते ऐसी योजना तैयार की जा रही है जिससे स्कूल को सुबह जल्दी शुरू किया जाए व दोपहर होने से पहले स्कूलों में छुट्टी कर दी जाए जिससे बच्चे धूप से बच सकें। साथ ही बच्चों के ड्रेस कोड में भी छूट दी जा सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 18 May 2022, 11:11 AM IST

school.jpg

लखनऊ. गर्मी अपने चरम पर है पारा 45 के पार पहुंच चुका है। जल्द ही उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। वहीं इसी बीच बढ़ी गर्मी को लेकर शिक्षा मंत्रालय की ओर से बच्चों को गर्म से बचाने के लिए स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा मंत्री की ओर से स्कूलों को राय दी है कि स्कूल बच्चों को गर्मी से बचाव के लिए कदम उठाएं। जिसके बाद अब कई स्कूल बच्चों के लिए समय व ड्रेस में बदला कर सकत हैं। राजधानी लखनऊ स्थिति एक निजी विद्यालय के मैनेजर ने जानकारी दी है कि बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए कदम उठा जा रहे हैं। स्कूल के समय में बदलाव के लिए विचार किया जा रहा है। वहीं बच्चों को ड्रेस में भी छूट देने पर विचार किया जा रहा है।

ये हो सकता हैं बदलाव

मंत्रालय की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के बाद से यह उम्मीद बनी है कि जिन राज्यों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने में अभी समय बाकी है वहां पर ड्रेस कोड व समय में बदलाव किया जा सकता है। स्कूल प्रबंधकों को कहना है कि अधिक कर्मी के चलते ऐसी योजना तैयार की जा रही है जिससे स्कूल को सुबह जल्दी शुरू किया जाए व दोपहर होने से पहले स्कूलों में छुट्टी कर दी जाए जिससे बच्चे धूप से बच सकें। साथ ही बच्चों के ड्रेस कोड में भी छूट दी जा सकती है। अधिक गर्मी के चलते बच्चों को चमड़े के जूतों की जगह कपड़ों के जूतों को ड्रेस में शामिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी: LPG घरेलू गैस सिलेंडर का रेट कम करने का फैसला, जानें कितनी मिलेगी राहत

यूपी में शुरू होने वाली है गर्मी की छुट्टी

उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टी शुरू होने वाली है 20 1मई से प्रदेश में गर्मी की छुट्टी शुरू हो जाएगी जो 25 दिनों तक जारी रहेगी। प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है ऐसे गर्मी से बच्चों को राहत मिलेगी वहीं अगर छुट्टियों के बाद भी गर्मी की कहर जारी रहता है तो यूपी में स्कूल के समय व ड्रेस में बदलाव किया जा सकत है। फिलहाल जिन राज्यों में गर्मी की छुट्टिया होने में समय बाती है वहीं पर मंत्राय की एडवाइजरी को लागू किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: वाराणसी कोर्ट में आज ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर अहम बहस, जानें किन मुद्दों पर हो सकता है फैसला