
ई-श्रम कार्ड योजना: मुआवजे के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
E-Shram Card Application: ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए राहत भरी खबर है। किसी भी दुर्घटना में मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में उनके परिजन अब 31 मार्च 2025 तक मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत मजदूरों को दो लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा।
ई-श्रम योजना भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य उन मजदूरों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है, जो दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं।
दुर्घटना में मृत्यु
मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा।
दिव्यांगता
एक हाथ या पैर की क्षति पर एक लाख रुपये।
कुल पंजीकृत मजदूर
जिले में 14,43,742 मजदूर पंजीकृत।
ई-श्रम कार्ड धारक मुआवजे के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाकर आवेदन कर सकते हैं:
ई-श्रम पोर्टल (eshram.gov.in) पर लॉगिन कर आवेदन करें।
उप श्रम आयुक्त सियाराम ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए यह योजना बेहद लाभकारी है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मजदूरों को योजना का लाभ उठाने के लिए समय पर आवेदन करना चाहिए।
Updated on:
26 Jan 2025 09:49 am
Published on:
26 Jan 2025 09:49 am
