दुषकर्म के मामले में जेल में बंद हैं गायत्री
अपहरण और छेड़छाड़ के मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति (Gayatri Prasad Prajapati) जेल में बंद है। बुंदेलखंड की एक महिला ने गायत्री पर आरोप लगाया था कि मौरंग का पट्टा दिलाने के नाम पर उसने साथियों संग मिलकर बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपितों ने पीड़िता की नाबालिग बेटी से रेप करने की कोशिश भी की। गायत्री प्रजापति ने बीते दिनों जमानत के लिए हाइकोर्ट में अपील की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।