Egg Price Today (27th January 2022): दिसंबर महीने से ही सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन नए साल के पहले सप्ताह से तो सर्दी कहर ढा रही है। ठंड की वजह से अंडों की डिमांड बढ़ने के साथ ही दाम भी बढ़ गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे अंडों के दाम कम होने लगे हैं। अंडा कारोबारी ने बताया कि वह अकेले ही रोज 50 हजार अंडे बेच रहे हैं, जबकि एक महीने पहले 40 हजार बेच रहे थे। डिमांड बढ़ने के साथ ही अंडे के दाम भी बढ़ गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे दाम कम हो रहे हैं।