Egg Rate Today (9th February 2022): सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत अंडों के साथ ही करते हैं। यह प्रोटीन का एक सस्ता सोर्स है, इसके साथ ही शरीर को कड़ाके की सर्दी में गरमी का अहसास भी देता है। यही वजह है कि अंडों की डिमांड में रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखा जा रहा है। बावजूद इसके अंडे की सप्लाई में कोई कमी नहीं आई है। बढ़ती ठंड के साथ ही अंडों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। अंडों की अधिक मांग के कारण उत्तर प्रदेश में आज बुधवार 9 फरवरी को थोक मूल्य में 507 रुपये (प्रति 100 पीस), खुदरा बाजार में 584 रुपये तो वहीं सुपर मार्केट में 626 रुपए में बिक रहा है। अंडों की मांग वर्तमान में नवंबर और दिसंबर की तुलना में अधिक है, हालांकि जनवरी के महीने से कम है।