4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब पहले की तरह नहीं जमा करना पड़ेगा बिजली का बिल, सारा झंझट खत्म, विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को दी ये बड़ी राहत

(Bijli Ka Bill) उत्तर प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 1 Feb 2021, 12:14 PM IST

हर महीने बिल जमा करने का सारा झंझट हुआ खत्म, बिजली विभाग ने सभी को दी बड़ी राहत

हर महीने बिल जमा करने का सारा झंझट हुआ खत्म, बिजली विभाग ने सभी को दी बड़ी राहत

लखनऊ. (Bijli Ka Bill) उत्तर प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें घंटों लाइन में खड़े होकर बिजली बिल जमा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि विद्युत विभाग ने लखनऊ और पीलीभीत जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत नई शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत अब मीटर रीडर के जरिये अपने घर पर ही बिजली के बिल का भुगतान किया जा सकेगा। जिससे बिजली उपभोक्ताओं का कीमती समय भी काफी बचेगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू हुई इस पहल को लेकर लोगों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। इससे विभाग को राजस्व में भी बढ़ावा मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद जल्द इस योजना को पूरे प्रदेश में किया जाएगा।

जल्द ही पूरे प्रदेश में होगा लागू

विद्युत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यूपी के मध्यांचल विद्युत निगम ने लखनऊ और पीलीभीत जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत ये योजना शुरू की है। मीटर रीडर ही अब ऑनलाइन बिल जमा कर घर पर ही रसीद दे देगा। अभी ट्रॉयल के तौर पर ये योजना शहरी उपभोक्ताओं के लिए है और अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। जल्द ही इसे पूरे प्रदेश में भी लागू कर दिया जाएगा।

समय की हो रही बचत

वहीं लखनऊ के गोमतीनगर निवासी एक बिजली उपभोक्ता ने बताया कि अभी तक बिजली बिल मिलने के बाद लंबी लाइन लगाकर बिजली का बिल जमा होता था। जिसके लिए घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। कभी-कभी कनेक्टिविटी न होने की वजह से भी बिल नहीं जमा हो पाता था। जिसके चलते कई बार बिजली ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब इस योजना से लाइन और कनेक्टिविटी से छुटकारा मिल गयै है और हम लोग अपने घर में ही तुरंत बिल का जमा कर दे रहे हैं। जिससे हमारा समय भी काफी बच रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी इन उम्मीदवारों को देगी टिकट, कर दिया बड़ा ऐलान