2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 बेटियों के साथ हुआ रेप, परिवार ने इंसाफ न मिलता देख की आत्मदाह की कोशिश

परेशान होकर परिवार ने सोमवार सुबह विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के चलते इनकी यह कोशिश नाकाम कर दी गई।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Oct 29, 2018

family Suicide

family Suicide

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने एक और परिवार ने आत्मदाह का प्रयास किया। दरअसल मामला 2 साल पूर्व का है जिसमें एक परिवार की दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ था, लेकिन आरोपी उन्हें परेशान करता रहा व मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाता रहा। वहीं पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर परिवार ने सोमवार सुबह विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के चलते इनकी यह कोशिश नाकाम कर दी गई।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने इस राज्य के मुख्यमंत्री के साथ की ऐतिहासिक डील, 18 वर्षों बाद पहली बार दिवाली से पहले लोगों को मिला सबसे बड़ा तोहफा, सभी दलों में हड़कंप

पीड़िता के पिता ने लगाया आरोप-

पीड़िता के पिता का आरोप है कि दुष्कर्मियों द्वारा उन्हें डरा-धमकाया जा रहा है व समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले में उन्होंने उच्चअधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें- इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने दिया बहुत बड़ा बयान, कहा- यह खुशबरी तो जल्द ही सभी के बीच होगी, सपाईयों में खुशी की लहर

यह था मामला-

मामला दो साल पुराना है जब कस्बा नगराम में दुकान पर चीनी लेने गई दो बच्चियों से मोहम्मद इशरत नामक व्यक्ति ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। उस दौरान मामले पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर के आरोपी की गिरफ्तारी कर लिया था, लेकिन छह महीने बाद ही वह जेल से रिहा हो गया व नगर पंचायत अध्यक्ष की मदद से पीड़िता के पिता पर मामला वापस लेने का दबाव बनाने लगा। बात न मानने पर आरोपी परिवार पर लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।