2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोमती किनारे जलभराव पर अखिलेश यादव का हमला: ‘स्मार्ट सिटी वालों ने बजट साफ किया, नदियां नहीं’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में गोमती नदी के तटीय इलाकों में लंबे समय से जारी जलभराव और बदहाली को लेकर राज्य सरकार पर निशाना सााा है। प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि महीनों से पानी भरा होने के बावजूद सरकार नींद में सोई हुई है और जनता संकट झेलने को मजबूर है।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Aman Pandey

•

Oct 02, 2026

SP chief Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख अखिलेश यादव फोटो-ANI

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की महत्वाकांक्षी योजनाओं और वादों पर तंज कसते हुए कहा, "मुझे इस बात का गहरा दुख है कि गोमती के किनारे बसे हुए बहुत सारे परिवारों के सामने जीवन का संकट खड़ा हो गया है। हफ्तों-महीनों से पानी भरा पड़ा है, लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। जो लोग शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे करते थे और नदियों को साफ करने की बातें करते थे, उन्होंने नदियां तो साफ नहीं कीं, लेकिन बजट जरूर साफ कर लिया।"

इसके साथ ही उन्होंने देश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चिंता व्यक्त करते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे खूबसूरत देश है, जिसका एक शानदार और समृद्ध लोकतांत्रिक इतिहास रहा है। देश के इस ताने-बाने को बनाए रखने के लिए सभी वर्गों और विचारधाराओं को एकजुट होना होगा।

सपा प्रमुख ने देशवासियों और राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की सुरक्षा (सेफ डेमोक्रेसी) और संविधान को बचाने के लिए अब समय आ गया है कि सभी लोग आपसी मतभेद भूलकर एक साथ आएं और मिलकर देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करें।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग