दरअसल उत्तर प्रदेश में खिलाडियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार स्टेडियम और क्रीड़ा संस्थानों का विकास तो हो रहा है लेकिन अभी तक खिलाडियों के इलाज के लिए स्पोर्ट्स मेडिसिन केंद्र का अभाव रहा है। प्रदेश में 68 स्टेडियम, 3 स्पोर्ट्स कालेज, 5 हॉकी स्टेडियम, 13 बास्केटबॉल स्टेडियम और अन्य क्रीड़ा संस्थान हैं लेकिन विशिष्ट स्पोर्ट्स मेडिसिन का चिकित्सा संस्थान एक भी नहीं है। इस समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश का पहला और देश का छठवां स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग केजीएमयू में शुरू होने जा रहा है। खिलाडियों के लिए विशिष्ट मेडिकल सेंटर की जरूरत इसलिए होती है क्योंकि यदि ट्रीटमेंट ठीक ढंग से नहीं मिला तो खेलने की क्षमता प्रभावित होती है और कई बार खिलाडी का कैरियर भी खत्म हो जाता है। इस केंद्र की स्थापना के बाद खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय इलाज की सुविधांए मिल सके, इसके लिए विश्वस्तरीय संस्थानों से एमओयू भी किया जाएगा।