छात्रा के सवालों पर विचार जरुरी
ऐश्वर्या अग्रवाल ने इस दौरान बड़ा सवाल खड़ा किया कि जो लोग हमें परेशान करने की कोशिश करते हैं, उन्हें समझाने का प्रयास क्यों नहीं किया जाता। हमेशा लड़कियों को सुरक्षा बरते की बात कही जाती है। लेकिन कभी लड़कों को उनके कॉलेज जाकर नहीं बताया जाता है कि लड़किओं और महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करें। छात्रा ने कहा कि अगर इस दिशा में विचार किया जाए, तो समाज में बेहतर बदलाव आएगा। साथ ही लड़कियां व महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी।