हासेमऊ गांव के एमिटी ग्रीन सिटी में यह हमला उस समय हुआ, जब घर के लोग सो रहे थे। इस हमले के पीछे 9 लाख रुपये के लेन-देन का विवाद था, जिसके कारण चाचा-भतीजे नरेंद्र नाथ शुक्ला और सावंत शुक्ला समेत आठ से नौ दबंगों ने फॉरचूनर कार से घर पर हमला किया। हमलावरों ने गोलीबारी के बाद दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन घरवालों ने दरवाजा नहीं खोला, जिससे हमलावरों को भागना पड़ा।