लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति (Gayatri Prajapati) व उनके परिवार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को गायत्री के पुत्र अनिल प्रजापति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अनिल पर गायत्री के पूर्व मैनेजर बृज भवन ने पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसकी तलाश जारी थी। गुरुवार को गोमती नगर विस्तार से उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।