पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश समेत देश भर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। सराफा मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48,000 रुपए के करीब आ गया है। जोकि पिछले महीनों के अधिकतम मूल्य से 10 हजार रुपए कम है। सरकार ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया तो सोने की चमक फीकी पड़ने लगी है। बुधवार को 24 कैरेट सोना 330 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 48,034 रुपए पर खुला। वहीं, चांदी के हाजिर भाव में 2,495 रुपए की गिरावट आई और वह 67,807 रुपए पर खुली।