लखनऊ. Gold rate today Lucknow 24 carat. सोने (Gold Price) के भाव में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। बीते दस दिनों में लखनऊ में सोने का भाव 50 हजार रुपए के ऊपर चल रहा है। केवल अप्रैल माह में ही 3,670 रुपए तक सोने के दाम बढ़े हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो आगामी दिनों में इसमें और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। Goodreturns.com को अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 50,460 रुपए प्रति दस ग्राम रहा, तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 46,240 रुपए प्रति दस ग्राम रिकॉर्ड किया गया। 31 मार्च को लखनऊ में सोने का भाव 47,180 रुपए प्रति दस ग्राम था। अप्रैल माह में इसमें करीब आठ प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है।