
लखनऊ में सोना-चांदी के दामों में भारी उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी
Gold Silver Prices Lucknow: लखनऊ में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। शनिवार को सोना अपने उच्चतम स्तर पर 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी ने 1,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार कर लिया। इस ऐतिहासिक बढ़त के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कारण बताए जा रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता: अमेरिका और यूक्रेन के बीच वार्ता विफल होने के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट आई है। इससे निवेशकों का ध्यान सुरक्षित निवेश के रूप में सोने और चांदी की ओर बढ़ा है।
चौक सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अदीश कुमार जैन का कहना है कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और बाजार में गिरावट के चलते निवेशकों का झुकाव सोने और चांदी की ओर बढ़ रहा है। शेयर बाजार में अनिश्चितता के कारण सोने को एक सुरक्षित निवेश माना जा रहा है।
| तारीख | सोना (रुपये/10 ग्राम) | चांदी (रुपये/किलोग्राम) |
| 1 जनवरी | 78,715 | 90,500 |
| 15 जनवरी | 80,210 | 92,500 |
| 31 जनवरी | 83,640 | 98,500 |
| 1 फरवरी | 84,500 | 95,300 |
| 9 फरवरी | 87,315 | 99,500 |
| 15 मार्च | 91,000 | 1,04,000 |
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतें अभी और बढ़ सकती हैं, इसलिए लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है। हालांकि, छोटे निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि कीमतों में अचानक उतार-चढ़ाव भी संभव है। फिजिकल गोल्ड की तुलना में डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश करना अधिक सुरक्षित हो सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी रहेगी, तब तक सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखी जा सकती है। हालांकि, अगर अमेरिका और अन्य देशों की अर्थव्यवस्था स्थिर होती है, तो कीमतों में कुछ गिरावट आ सकती है।
Updated on:
16 Mar 2025 09:35 am
Published on:
16 Mar 2025 09:35 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
