7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी कॉलेज में बनिये लेक्चरर, इतने हजार पदों पर हो रही भर्तियां, बिना इंटरव्यू मिलेगी सरकारी नौकरी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) (Government Jobs) के लिए अपनी चयन प्रक्रिया में बदलाव किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 24 Dec 2020, 12:56 PM IST

सरकारी कॉलेज में बनिये लेक्चरर, इतने हजार पदों पर हो रही भर्तियां, बिना इंटरव्यू मिलेगी सरकार नौकरी

सरकारी कॉलेज में बनिये लेक्चरर, इतने हजार पदों पर हो रही भर्तियां, बिना इंटरव्यू मिलेगी सरकार नौकरी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने उत्तर प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों (Government Inter College) में 1473 प्रवक्ता पदों पर सरकारी नौकरी की भर्तियां (Sarkari Naukri) निकाली हैं। जिसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनमें 991 पद पुरूष और 482 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए हैं। भर्ती की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (http://uppsc.up.nic.in/) पर विजिट कर सकते हैं। इन पदों पर नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन ही लिये जाएंगे।

1473 प्रवक्ता पदों पर होगी भर्तियां

दरअसल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी चयन प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब राजकीय इंटर कॉलेजों में निकली 1473 प्रवक्ता पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए इंटरव्यू नहीं होंगे। बल्कि ये भर्तियां सिर्फ प्रारंभिक (Pre Exam) और मुख्य परीक्षा के आधार पर ही की जाएंगी। मुख्य परीक्षा (Main Exam) के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र दिया जाएगा। मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर ही मेरिट बनेगी।

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी की कर लें तैयारी, 50 हजार से ज्यादा पदों पर निकलेगी भर्तियां, ये है पदों का ब्योरा

इस तारीख तक जमा करें फीस

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्रवक्ता के पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2021 है तथा ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की आखिरी तारीख 22 जनवरी 2021 है. अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई 2020 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आयुसीमा 55 वर्ष तक हो सकती है।