लखनऊ. अगर आप भी सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) (Government Jobs) करना चाहते हैं, तो आपको लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) (यूपीएसएसएससी) नये साल 2021 (New Year 2020) में 50 हजार से ज्यादा ज्यादा पदों पर भर्तियां की तैयारियों में जुट गया है। आयोग के पास 40 हजार पद अभी खाली हैं। जिन पर भर्ती संबंधी प्रस्ताव पहुंच गए हैं। कुछ और विभागों से 10,000 से ज्यादा संशोधित प्रस्ताव मंगवाए गए हैं। अधिनस्थ सेवा चयन आयोग नए साल में सबसे पहले प्रारंभिक अर्हता परीक्षा करवाएगा और फिर भर्तियों के संबंध में विज्ञापन निकालकर आवेदन लेगा। प्रारंभिक परीक्षा अप्रैल 2021 में कराने की तैयारी की जा रही है, जबकि मुख्य परीक्षा मई तक कराकर भर्ती हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।