नलकूप ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का सोशल मीडिया पर पर्चा वायरल होने के बाद तमाम सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में परीक्षा संचालित करने वाली एजेंसी शक के दायरे में है। इससे पहले अवर अधीनस्थ (सामान्य चयन) की परीक्षा में भी गड़बड़ी की शिकायतें आई थीं। उसमें भी यही एजेंसी थी, जिस पर नलकूप चालक की परीक्षा का जिम्मा था।एसटीएफ के अनुसार, गिरोह का मुखिया सचिन पेपर लीक करवाने के बाद गोपनीय ढंग से सॉल्व करवाता था। जिन लोगों से सौदा हो जाता था, उन्हें परीक्षा से एक दिन पहले किसी जगह बुलाकर आंसर रटवाता था। इससे पेपर किसी के हाथ पड़ने का खतरा नहीं होता था।