9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिस्ट्रीशीटर नवनीत गोस्वामी हत्याकांड में पुलिस को कामयाबी, उत्तर प्रदेश से दो आरोपी गिरफ्तार

Navneet Goswami Murder: मध्य प्रदेश के गुना में हिस्ट्रीशीटर नवनीत गोस्वामी उर्फ नब्बू की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के संदेह में संजू साहू और हेमू सोनी को उत्तर प्रदेश से पकड़ा है। दोनों से पूछताछ के बाद वारदात की वजह का पता लगाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Harshul Mehra

•

Updated: 10 Oct 2026, 11:13 AM IST

Arrest

प्रतीकात्मक तस्वीर। सोर्स-ANI

Navneet Goswami Murder: मध्य प्रदेश के गुना में हिस्ट्रीशीटर नवनीत गोस्वामी उर्फ नब्बू की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। नवनीत कोतवाली थाना क्षेत्र के बूढ़े बालाजी इलाके का रहने वाला था। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। वारदात में शामिल होने के संदेह में संजू साहू उर्फ सैमसन और हेमू सोनी को उत्तर प्रदेश से पकड़ लिया गया है। दोनों को गुना लाया जा रहा है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।

मूर्ति लेने पहुंचे थे तीनों, देर होने पर शराब पीने निकले

पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन नवनीत गोस्वामी अपने परिचित संजू साहू और हेमू सोनी के साथ कैंट क्षेत्र में मूर्ति लेने पहुंचा था। संजू और हेमू भी गुना के बूढ़े बालाजी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, संजू साहू के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे जुआरी भी बताया गया है। मूर्ति लेने में देर होने के बाद तीनों शराब पीने के लिए निकल गए। वे पहले VIP क्षेत्र पहुंचे और फिर पटेल नगर से शराब खरीदी। इसके बाद तीनों सिहवासा तालाब के पीछे जंगल की ओर चले गए।

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, चाकू से गला रेता

पुलिस के अनुसार, सिहवासा तालाब के पीछे जंगल में शराब पीने के दौरान तीनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद संजू साहू और हेमू सोनी ने चाकू से नवनीत गोस्वामी का गला रेतकर हत्या कर दी।

रात 9:30 बजे मिली हत्या की सूचना

पुलिस को रात करीब 9:30 बजे हत्या की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद आरोपियों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

उत्तर प्रदेश से पकड़े गए दोनों संदिग्ध

CCTV फुटेज और तलाश के आधार पर पुलिस ने संजू साहू उर्फ सैमसन और हेमू सोनी को उत्तर प्रदेश में पकड़ लिया। अब दोनों को गुना लाया जा रहा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर हत्या की वजह और वारदात से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर कड़ी की जांच कर रही है। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।