लखनऊ निवासी पंडित दिलीप दुवे ने बताया है कि इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण गुरु पूर्णिमा के दिन पड़ेगा। इसलिए इस दिन गुरू पूर्णिमा होने के कारण पूजा चंद्रग्रहण के सूतक काल लगने से पहले कर लें। सूतक का समय चंद्रग्रहण से पहले दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगा। चंद्रग्रहण के समय भोजन करने से आपको बचने की जरूरत है। वहीं, सुईं और नुकीली चीजों का भी इस्तेमाल करना वर्जित है। लेकिन गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए वह सूतक के समय खाना न खाएं लेकिन वह फल खा सकती हैं।