30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा फैसला: कोरोना के चलते बाजारों में की गई बंदी, जानिए कौन सा बाजार कब तक रहेगा बंद

उत्तर प्रदेश में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। ऐसे में कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार और प्रशासन के साथ अब लोगों ने भी खास पहल की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 15 Apr 2021, 8:04 AM IST

कोरोना के चलते बड़ा फैसला, बाजारों में की गई बंदी, जानिए कौन सा बाजार कब तक रहेगा बंद

कोरोना के चलते बड़ा फैसला, बाजारों में की गई बंदी, जानिए कौन सा बाजार कब तक रहेगा बंद

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। ऐसे में कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार और प्रशासन के साथ अब लोगों ने भी खास पहल की है। इसी के चलते लखनऊ हजरतगंज व्यापार एसोसिएशन ने बड़ा फैसला किया है, जिसके मुताबिक अब हजरतगंज बाजार 15 से 18 अप्रैल तक पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके अलावा भूतनाथ, पांडेयगंज, नाका हिंडोला, चौक सर्राफा बाजार, अमीनाबाद समेत कई जगह व्यापारियों ने गुरुवार से शनिवार तक स्वैच्छिक बंदी का फैसला किया है। दरअसल लखनऊ शहर में नाइट कर्फ्यू तो लागू है। लेकिन इसके उलट दिन में सभी बाजार खुल रहे थे। जहां खरीदारों की भीड़ उमड़ रही थी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग कायम नहीं रह पाती थी और काफी लोग मास्क भी नहीं लगाते। इससे संक्रमण तेजी से फैल रहा था। इन हालातों को देखते हुए में कई व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पहल करते हुए बाजार बंदी का फैसला किया।

बंद रहेगी हजरतगंज बाजार

हजरतगंज बाजार 15 से 18 अप्रैल तक पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान कोई दुकान नहीं खोली जाएगी। लखनऊ हजरतगंज व्यापार एसोसिएशन के पदधिकारियों का कहना है कि इस समय हालात बेहद नाजुक हैं। जिसे देखते हुए उन्होंने ये फैसला लिया है।

अमीनाबाद-चौक और भूतनाथ बाजार भी बंद

21 अप्रैल तक अमीनाबाद बाजार भी बंद रहेगा। इसके अलावा भूतनाथ बाजार में भी बंदी की अपील की गई है। स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि इसके लिए आज मीटिंग की जाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में बाजार पूर्ण रूप से बंद किया जा सकता है। चौक सर्राफा बाजार 15 से 17 अप्रैल तक दुकानें बंद रहेंगी।

पांडेयगंज और नाका हिंडोला में भी बंदी

लखनऊ की पांडेयगंज बाजार भी 15 से 17 अप्रैल तक बंदी रहेगी। यह बाजार 18 अप्रैल से शाम पांच बजे तक खुलेगा। लखनऊ इलेक्ट्रिक मर्चेंट्स एडं कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने भी 15 से 17 अप्रैल तक बंदी की फैसला किया है। सभी दुकानें तीन दिन बंद रहेंगी। इसी तरह नाका हिंडोला के व्यापारियों ने भी 15 से 18 अप्रैल तक स्वेच्छिक बंदी का फैसला लिया है।

लोहा-सीमेंट मार्केट भी बंद

लखनऊ के लोहा व्यापार मंडल और सीमेंट व्यापार संघ ने 15 से 19 अप्रैल तक रिटेल आउटलेट बंद करने का फैसला किया है। लखनऊ लोहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल अग्रवाल और उत्तर प्रदेश सीमेंट व्यापार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याममूर्ति गुप्ता ने कहा कि पांच दिन बाजार बंद रहेंगे तो कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम किया जा सकता है।

नहीं होगी सामान की किल्लत

लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मुताबिक संबंधित बाजारों के पदाधिकारी स्वेच्छा से अपने बाजार और दुकान बंद करने का फैसला ले रहे हैं। इस दौरान यह ध्यान रखना होगा कि दूध, फल, सब्जी, गल्ला सहित दूसरे जरूरी सामानों की कोई दिक्कत न हो। यह भी हम सभी को ध्यान रखना होगा।

यह भी पढ़ें: जनरल स्टोर पर खुलेआम बिक रही थी ऐसी चीज, सबकुछ कैमरे में कैद हुआ LIVE, देखकर सभी के उड़ गए होश