
कड़ाके की ठंड, शीघ्र यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले तीन चार दिनों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यूपी के ज्यादातर जिलों में अगले कुछ दिनों में पारा और गिरेगा जिससे ठंड बढ़ेगी।मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने से ठंड और बढ़ने का अनुमान है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक राज्य के कर्वी (चित्रकूट), चुर्क (सोनभद्र), इलाहाबाद व महोबा में एक-एक सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गयी। वाराणसी में भी बूंदाबांदी हुई है जिसके बाद हवा में ठंडक महसूस की गई। हालांकि, 21 नवंबर के बाद बारिश की गतिविधियां कुछ कम हो सकती हैं।
पूर्वांचल में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ समेत पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगले तीन से चार दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। ऐसे में पूर्वांचल क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, यूपी के ज्यादातर जिलों में अगले चार दिनों में तापमान और गिर सकता है। इससे पारा गिरेगा और अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा स्थान
राज्य के प्रयागराज, झांसी व आगरा मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा अयोध्या, कानपुर, बरेली व मेरठ मण्डलों में भी यह सामान्य से कम रहा। इसके अलावा प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, बरेली व मेरठ मण्डलों में रात का तापमान भी सामान्य से कम रहा। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Published on:
20 Nov 2020, 5:29 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.