23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather Updates: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, देखें लिस्ट

UP Weather Updates : मौसम विभाग ने बारिश वाले जिलों में बिजली गिरने के खतरे से भी लोगों को चेताया है। वहीं मानसून (Monsoon 2021 Update) का असर यूपी में कमजोर भी पड़ रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 25 Jun 2021, 5:09 PM IST

UP Weather Updates : उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारिया किया ऑरेंज अलर्ट, देखें लिस्ट

UP Weather Updates : उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारिया किया ऑरेंज अलर्ट, देखें लिस्ट

लखनऊ. UP Weather Updates : उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग (UP Mausam Vibhag) के ताजा अनुमान के मुताबिक लखनऊ समेत लगभग 20 जिलों में बारिश (Rain) की संभावना बन रही है। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक सुकून मिलने वाला है। लखनऊ के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश भी हुई।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के अनुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक आगरा, मथुरा, लखनऊ, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर और फर्रूखाबाद जिलों में तेज बारिश के साथ करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बारिश वाले जिलों में बिजली गिरने के खतरे से भी लोगों को चेताया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने साथ ही हरदोई, बाराबंकी, रायबरेली, गोंडा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फतेहपुर और बस्ती जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) भी जारी किया है। इन जिलों में 87 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा के साथ तेज बारिश हो सकती है।

कमजोर पड़ रहा मानसून का असर

आपको बता दें कि यूपी में इस साल मानसून (Monsoon 2021 Update) ने समय से एक हफ्ते पहले ही दस्तक दे दी थी, लेकिन इसका असर फिलहाल कमजोर पड़ता भी दिख रहा है। लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के निदेशक जेपी के मुताबिक इस हफ्ते के बाद कुछ दिनों तक यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के आसार नहीं है। कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश जरूर हो सकती है।

यह भी पढ़ें: यूपी में सरकार बनने पर 5 साल में बनेंगे 5 मुख्यमंत्री, 1 साल में बनेंगे 4 डिप्टी सीएम, बड़ा ऐलान