चारबाग रेलवे स्टेशन पर स्थापित हेरिटेज गैलरी में मंडल की ऐतिहासिक धरोहरों, पुरानी तस्वीरों, दस्तावेजों और मॉडल्स को प्रदर्शित किया गया है। इस गैलरी का उद्देश्य यात्रियों और आम जनता को रेलवे की ऐतिहासिक यात्रा से अवगत कराना है। एडिशनल मेंबर मनु गोयल ने गैलरी का अवलोकन करते हुए इसकी सराहना की और इसे रेलवे की विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।