7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर में बढ़ते तनाव के बाद यूपी में हाई अलर्ट, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डेय ने जारी की एडवाइजरी

- जम्मू-कश्मीर से #article 370 हटी - जम्मू-कश्मीर में बढ़ते तनाव को देखते हुए यूपी में हाई अलर्ट - मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डे ने जारी की एडवाइजरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 5 Aug 2019, 5:07 PM IST

anoop chandra pandey

कश्मीर में बढ़ते तनाव के बाद यूपी में हाई अलर्ट, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डेय ने जारी की एडवाइजरी

लखनऊ. जम्मू-कश्मीर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य से #aricle370 हटाए जाने का फैसला सुना कर जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन की बात कही। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने इस फैसले को असंवैधानिक और अवैध करार दिया है। जम्मू-कश्मीर में बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को यूपी के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डे की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई। सचिवालय, विधानसभा और सीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं, खतरे को देखते हुए यूपी पुलिस के साथ पीएसी जवानों की तैनाती भी की गई।

स्कूल, कॉलेज बंद

जम्मू में स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को एहतियाती तौर पर बंद रखने को कहा गया। सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई जिसके तहत अगले आदेश तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहे। वहीं कश्मीर में कर्फ्यू लगने के बाद मोबाइल और इंटरनेट सेवा भी बंद रही। संवेदनशील क्षेत्रों में आतंकवादी खतरे और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

ये भी पढ़ें:#Article370, #Remove35A कश्मीर में 370 का असर खत्म होने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सुनाया अपना फैसला, पहली बार बोला कुछ ऐसा