अनुभव शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के लिए पूरी दुनिया में घूमने के लिए समय है लेकिन अयोध्या आने का नहीं। राममंदिर सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए आस्था का विषय तो है ही , वहीं हिन्दू युवा वाहिनी भारत के लिए जीवन-मरण का विषय है। क्योंकि हर हिन्दू रामभक्त है, इसलिए राममंदिर निर्माण को लेकर किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्योंकि केंद्रीय सत्ता में आने से पहले भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राममंदिर निर्माण का वादा भारत के सभी हिन्दू भाईयों से किया था लेकिन 5 साल बीतने को है और लोकसभा चुनाव की वेला निकट है, इसके बावजूद राममंदिर निर्माण को लेकर बीजेपी की ओर से कुछ नहीं किया जा रहा।