
होली पर सोने और चांदी की पिचकारी की धूम
सोने चांदी की पिचकारी से रंग खेलने की कहावत तो आपने बहुत सी सुनी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी किसी को सोने-चांदी की बाल्टी और पिचकारी से रंग खेलते हुए देखा है। अगर नहीं तो, नवाबों की नगरी लखनऊ की सड़कों पर इस बार, सोने-चांदी की बाल्टी और पिचकारी से होली खेलने का नजारा, आपको देखने के लिए मिल सकता है।
कीमत जानकर हो जायेंगे हैरान
लखनऊ के चौक सर्राफा बाजार में पहली बार सोने-चांदी की बाल्टी और पिचकारी आई हुई है, जिसको जो चर्चा का विषय बनी हुई है। इन खूबसूरत चांदी की पिचकारी की कीमत 2 हजार रुपए से शुरू होकर 10 हजार तक उसके बाद 2 लाख रुपये तक है। लेकिन एक बात यह कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितनी बड़ी पिचकारी खरीदते हैं। चांदी की बाल्टी की कीमत 5000 से लेकर 30,000 रुपए तक है।
बोले सोना व्यापारी
सर्राफा व्यवसायी विनोद माहेश्वरी ने कहा कि पहले के समय राजा- महाराजा सोने चांदी की पिचकारी से भगवान को प्रसाद के रूप में अर्पित करते थे । लेकिन समय बदला है आज लोग इसे गिफ्ट के रूप में भी प्रयोग करते है और कुछ लोग उसको खरीद कर अपनी पुरानी परंपरा को आगे बढ़ावा देने का काम भी करते है।
Updated on:
5 Mar 2023, 12:17 PM IST
Published on:
5 Mar 2023, 7:55 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.