लखनऊ. राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के शहीद पद पर प्राइवेट ट्रेलर से फाइटर जेट मिराज का चोरी हुआ एक पहिया मिल गया है। जिन लोगों ने इस पहिये को चुराया था, उन्होंने ही इसे वापस लौटाया है। युवकों का कहना है कि वह इसे टायर का पहिया समझकर ले गए थे। उन्हें नहीं पता था कि यह मिराज का पहिया है। टायर लौटाने वाले युवकों का नाम हिमांशु और दीपराज है। हालांकि, टायर मिलने के बाद अभी भी आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस मामले में लखनऊ के आशियाना थाने में ट्रक ड्राइवर हेम सिंह रावत ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।