भारतीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के आदेश पर ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या को दूर करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे पुल, रेल ओवर ब्रिज, सब-वे का निर्माण, रेल पटरी बदलने व अन्य बड़े काम रविवार के दिन किए जाएंगे। इसी तरह से छोटे काम के लिए सप्ताह में तीन दिन ट्रैफिक ब्लॉक लेने का प्रस्ताव रहेगा। भारतीय रेलवे बोर्ड ने इसको लेकर सभी क्षेत्रीय रेलवे को कार्य योजना बनाकर देने का आदेश दिया है। जिससे सभी रेल यात्रियों की समस्या को दूर किया जा सके।