इसके बाद सबसे पहले बर्राजपुर में खड़ी मथुरा-छपरा एक्सप्रेस को चलाया गया। इस चक्कर में मथुरा-छपरा, अनवरगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर अप-डाउन, मालगाड़ी सहित आधा दर्जन ट्रेनें एक से तीन घंटे तक लेट हुईं। इस कारण चौबेपुर, मंधना, बर्राजपुर में खड़ी फर्रुखाबाद पैसेंजर और छपरा-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्री मजबूरी में सड़क मार्ग से कानपुर आए।