लखनऊ. त्योहारों के मौसम में एक ओर जहाँ ट्रेनों से यात्रियों का आवागमन बढ़ जाता है तो दूसरी ओर लखनऊ और मुरादाबाद मंडलों में चल रहे मरम्मत और उच्चीकरण कार्यों के कारण कई ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा है। उत्तर रेलवे के लखनऊ और मुरादाबाद मंडलों पर ढॉंचागत उन्नयन कार्यों के चलते कई पैसेंजर ट्रेनों को 3 अक्टूबर तक के लिए निरस्त किया गया है। दिनांक 27.09.2017 से 03.10.2017 तक रेलपथ अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्यों के कारण 17 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इन ट्रेनों के निरस्त रहने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पडेगा। इन पैसेंजर ट्रेनों के अलावा कई लम्बी रुट की ट्रेनों पर भी इन कार्यों का असर पडेगा और उन्हें डायवर्ट रास्ते से गुजारा जायेगा।