
Railway Cancelled Trains: 981 ट्रेनें रेलवे ने कीं रद, यूपी की भी कई ट्रेनें शामिल
Indian Railway News: अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, ठंड और कोहरे के चलते रेलवे ने आज यानि 9 जनवरी को एक बार फिर कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है तो कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया है वहीं कई ट्रेनों को रिशेड्यूल किया है। इन ट्रेनों में बहुत सी ट्रेनें उत्तर प्रदेश की हैं या फिर उत्तर प्रदेश से गुजरने वाली ट्रेनें हैं। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर भी जाकर आप इन ट्रेनों के नाम और नंबर जान सकते हैं। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की लिस्ट को ज़रूर चेक कर लें कहीं ऐसा न हो कि जिस ट्रेन से आपको यात्रा करनी है वो भी रद्द हो चुकी हो। और आप इस ठंड में परेशान हों।
ट्रेनें कैंसिल करने की वजह
रेलवे की तरफ से अक्सर कोहरे और खराब मौसम या फिर किसी मेंटेनेंस काम की वजह से ट्रेन कैंसिल की जाती हैं जिनकी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर दे दी जाती हैं। रेलवे ने जो ट्रेन कैंसिल की है उसमें कहीं आपकी ट्रेन का नाम भी तो नहीं है ये जरुर जान लें। अगर आप यूपी में रहते हैं और आप भी कहीं जाने की सोच रहे हैं तो हम आपको बता देते हैं कि उत्तर प्रदेश की कौन सी ट्रेन कैंसिल हुई हैं।
ये ट्रेनें हुईं रद्द
Updated on:
17 Jan 2022, 10:54 PM IST
Published on:
9 Jan 2022, 3:56 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.