शब-ए-बरात, जुमा (शुक्रवार) और एक ही दिन पड़ने वाली होली को देखते हुए इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के सुन्नी मौलवी मौलाना खालिद राशिद फरंगी महली ने मुसलमानों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। मुसलमानों से दिन में सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए, उन्हें सलाह दी है कि अपने पड़ोस की मस्जिदों में ही जुमे की नमाज अदा करें। सुन्नी मौलवी मौलाना खालिद राशिद फरंगी महली ने मुसलमानों से शब-ए-बारात की रस्म के तहत शाम 5 बजे के बाद ही कब्रिस्तानों में जाने का आग्रह किया।