2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ में जैकी श्रॉफ ने किया ऐसा काम, शर्मसार हो गई पुलिस

Actor Jackie Shroff Traffic Control : तेलगू फिल्म की रिमेक प्रस्थानम की शूटिंग के सिलसिले में लखनऊ में आये थे जैकी श्रॉफ...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Jul 23, 2018

jackie shroff

लखनऊ में जैकी श्रॉफ ने किया ऐसा काम, शर्मसार हो गई पुलिस

लखनऊ. राजधानी के रूमी गेट इलाके में फेमस बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे थे। यह किसी
फिल्म का सीन नहीं, बल्कि हकीकत में जैकी श्रॉफ लखनऊ के यातायात को बहाल करने की कोशिश कर रहे थे। लोग जैकी श्रॉफ को ट्रैफिक कंट्रोल करते देख हैरत में थे, वहीं वह धूप में यातायात नियंत्रित करने में जुटे थे। जैकी श्रॉफ ने अपने ट्विटर हैंडल एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें वह ट्रैफिक कंट्रोल करते दिख रहे हैं।

फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ लखनऊ में फिल्म प्रस्थानम की शूटिंग के लिये आये थे। यह फिल्म एक तेलगू मूवी का रिमेक है। 22 जुलाई को शूटिंग के बाद होटल जाते समय जैकी श्रॉफ ट्रैफिक जाम में फंस गये। फिल्म अभिनेता ने आव देखा न ताव उतर गये ट्रैफिक कंट्रोल करने। काफी मेहनत के बाद वह लखनऊ का ट्रैफिक बहाल करने में सफल हो सके। जैकी श्रॉफ के ट्वीट ने ट्रैफिक पुलिस की पोल खोल कर रख दी।

लखनऊ के रूमी गेट इलाके में जब वह ट्रैफिक कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे, गाड़ी में बैठे किसी साथी ने मोबाइल से वीडियो शूट कर लिया। उसी वीडियो को जैकी श्रॉफ ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो क्लिप में जैकी श्रॉफ अपनी गाड़ी से उतरकर ट्रैफिक क्लियर करते दिख रहे हैं। ट्रैफिक क्लियर होने के बाद वह होटल चले गये।

फिल्म की शूटिंग के लिए आये थे लखनऊ
जैकी श्रॉफ तेलगू फिल्म की रिमेक प्रस्थानम के सिलसिले में लखनऊ में शूटिंग करने आये थे। संजय दत्त प्रोडक्शन की फिल्म प्रस्थानम के डायरेक्टर देवा कट्टा हैं। प्रस्थानम का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है। फिल्म के मोशन पोस्टर में संजय दत्त का दमदार डायलॉग डिलीवर करते दिखाई दे रहे हैं।

यूजर्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया
जैकी श्रॉफ के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जबरदस्त प्रतक्रिया दी है। कुछ ने ट्रैफिक को लेकर लखनऊ पुलिस पर निशाना साधा है तो कुछ ने जैकी श्रॉफ की जमकर तारीफ की है।

Nk kataria लिखते हैं- दो तीन व्हिकल का चालान भी फाड़ देते भीड़ू, खर्चा पानी निकल जाता

ashok misra लिखते हैं- हेरिटेज ज़ोन में अतिक्रमण यूं ही शर्मसार करता रहेगा, कम से कम विरासत को तो संभाल कर रखिये...

DJ Akhil Talreja लिखते हैं- Real Human Being

Monis Ali लिखते हैं- Sir, great r u in my city. If it is possible plz come in old lucknow, U vl gt various delicious food.

RUJUTA SOMAN लिखती हैं- Nice to see you social service just you do on Mumbai.

Anurag Kumar लिखते हैं- Ye toh kuch bhi nahi hai I do really wish u nvr come to centre of old city; difficult to even walk through :-)

R.Tripathi लिखते हैं- U r amazing Bhidu

Vinayak Kudva लिखते हैं- Amchi Mumbai mein aisa kab dekhneko milega bhidu?