समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन का समर्थन करने पर मंत्री संजय निषाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश की जनता सबसे बड़ी है। सरकार हो या विपक्ष, जनता जिसे पसंद करती है, उसे सत्ता में बैठाती है और जिसे पसंद नहीं करती, उसे हटा देती है। अब जो व्यक्ति बाहर रह जाता है, वह बयान देने के अलावा और क्या कर सकता है।