
Janmashtami 2024
Janmashtami 2024: महायोगी श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में मतभेद है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारकाधीश मंदिर, इस्कॉन समेत ब्रज के देवालयों में जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। वहीं, बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी 27 अगस्त को मनाई जाएगी। बांके बिहारी मंदिर उदया तिथि का भी समय अलग मान रहा है। ऐसे में भक्तों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि चंडू नीमच पंचांग के अनुसार 26 अगस्त को सुबह 3:39 बजे सप्तमी समाप्त होगी और 3:40 बजे भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी लग जाएगी, जो 27 अगस्त को रात्रि 2:20 बजे तक रहेगी।
ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार 26 अगस्त को जन्माष्टमी का व्रत रखा जाएगा। कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि जन्म स्थान पर जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनेगी। भगवान का जन्म दिन नक्षत्र, तिथि के अनुसार मनाया जाता रहा है।
Updated on:
11 Aug 2024, 10:00 AM IST
Published on:
11 Aug 2024, 10:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.