3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Army Rally Bharti 2021 : यूपी में होंगी 7 सेना भर्ती रैलियां, ऑनलाइन करना होगा आवेदन, जानें- पूरा शेड्यूल

- सेना भर्ती मुख्यालय ने सैन्य भर्ती रैलियों का जारी किया कार्यक्रम- सैनिक क्लर्क, ट्रेड्समैन, सैनिक जीडी के पदों पर होंगी भर्तियां- महिला सैन्य पुलिस भर्ती का आयोजन लखनऊ में होगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 3 Apr 2021, 12:36 PM IST

photo_2021-04-03_12-31-23.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना दिल में संजोये युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सैनिक क्लर्क, ट्रेड्समैन, और सैनिक जीडी जैसे पदों पर भर्ती के लिए इंडियन आर्मी ने उत्तर प्रदेश में 07 सेना भर्ती रैलियों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं, महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली का आयोजन 12 से 20 सितंबर के बीच लखनऊ में होगा। सेना भर्ती मुख्यालय ने इस सम्बंध में सभी राज्यों के जोनल मुख्यालयों को पत्र जारी कर दिया है। सेना भर्ती मुख्यालय हर वर्ष सेना भर्ती को दो कैलेंडर में बांटकर करता है। पहला एक अप्रैल से 30 सितंबर तक और दूसरा एक अक्टूबर से 31 मार्च तक होता है।

सेना भर्ती सम्बंधी पूरी डिटेल से सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। वेबसाइट पर रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों को ही सेना भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर जाने के पहले आपको एक Captcha कोड भरना होगा। वेबसाइट पर जाकर Zonal Recruitment Office पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : यूपी के 2 करोड़ से अधिक किसानों को जल्द मिलेगी 8वीं किश्त, ऐसे चेक करें अपनी डिटेल













































कार्यालयरैली स्थलतारीख
लखनऊलखनऊ12 से 20 सितंबर
लखनऊकानपुर09 से 27 नवंबर
वाराणसीवाराणसी03- 27 सिंतबर
मेरठमुजफ्फरनगर12 मई से 10 जून
बरेलीफतेहगढ़01-30 जून
अमेठीफैजाबाद05-25 अक्टूबर
आगराआगरा06 से 28 फरवरी 2022

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश