
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आरक्षण को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी चल रही है। आरक्षण सहित कई अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश में होने जा रहे आंदोलन में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और गुजरात के पाटीदार समाज के नेता हार्दिक पटेल हिस्सा लेंगे। इस आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि 25 नवंबर 2018 को लखनऊ के झूलेलाल पार्क में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसमें आरक्षण सहित अन्य विषयों को लेकर लोग अपनी हुंकार भरेंगे।
सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू करने की मांग
सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हनीफ खान ने बताया कि पिछड़े वर्ग के 27 प्रतिशत में से पिछड़े मुस्लिमों को आबादी के हिसाब से उत्तर प्रदेश में 9 प्रतिशत आरक्षण अलग से दिया जाये। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट पर जस्टिस मिश्रा कमीशन ने अल्पसंख्यकों के लिए 15 प्रतिशत आरक्षण की सिरफारिश की है। इस 15 प्रतिशत में से 10 प्रतिशत आरक्षण मुस्लिमों को दिए जाने की बात कही गई है। इस सिफारिश को जल्द लागू किया जाये जिससे मुस्लिमों को भी आगे बढ़ने का मौक़ा मिल सके।
लखनऊ में 25 नवंबर को होगा आंदोलन
हनीफ खान ने कहा कि आरी दरदोजी व्यवसाय बंदी की कगार पर पहुंच गया है। इससे लाखों मुस्लिम परिवार भुखमरी की स्थिति में पहुंच गए हैं। इन लोगों ने जब जीवनयापन के लिए ई-रिक्शा चलाने का निर्णय लिया तो अतिक्रमण के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है। अन्य कारोबारों में लगे मुस्लिमों के साथ इसी तरह का भेदभाव किया जा रहा है। खान ने कहा कि वर्तमान सरकार चुनावी लाभ के लिए आरक्षण की घोषणाओं में पिछड़े मुसलमानों की अनदेखी की है। ऐसे में सरकार को चुनौती देने और अपनी आवाज उठाने 25 नवंबर को लखनऊ में बड़े आंदोलन का ऐलान किया गया है।
Published on:
16 Apr 2018 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
