10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निकाय चुनाव छोड़ जिस कर्नाटक में पहुंचे थे अखिलेश-मायावती, वहां सपा-बसपा को क्या मिला?

Karnataka Election Results 2023: बीते चुनाव में बसपा ने ना सिर्फ सीट जीती थी बल्कि कैबिनेट में भी जगह पाने में कामयाब रही थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 13 May 2023, 4:44 PM IST

Akhilesh yadav mayawati

मायावती ने निकाय चुनाव में कोई सभा नहीं की है।

Karnataka Election Results 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के बीच में विपक्ष के दो बड़े नेता अखिलेश यादव और मायावती कर्नाटक दौरे पर चले गए थे। ऐसे में ये सवाल उठा था कि आखिर वहां क्या ये दोनों दल कुछ खास करने जा रहे हैं। यूपी नगर निगम में सपा और बसपा का खाता नहीं खुला है। आज कर्नाटक के नतीजे भी आ गए हैं। कर्नाटक में भी सपा-बसपा कुछ खास नहीं कर सके हैं।

सपा की हालत बेहद पतली, बसपा भी नहीं छोड़ पाई छाप
कर्नाटक की 224 सीटों में से कांग्रेस ने 136 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। भाजपा को 64 और जेडीएस को 20 सीटें मिली हैं। बात बहुजन समाज पार्टी की करें तो उसको महज 0.31% (1,17,500) वोट ही हासिल हुआ है। वहीं सपा की हालत तो इतनी खराब है कि उसको 0.03% वोट ही मिल सके हैं।

इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने 133 उम्मीदवार उतारे लेकिन कोई जीत नहीं दर्ज कर सका। सपा ने कर्नाटक में 17 उम्मीदवारों को उतारा लेकिन किसी की जमानत नहीं बच सकी।

2018 में बसपा ने किया था बेहतर प्रदर्शन
कर्नाटक के 2018 विधानसभा चुनाव में सपा ने 20 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे लेकिन पार्टी का कोई उम्मीदवार नहीं जीत पाया था। बसपा 2018 में जेडीएस के साथ लड़कर एक सीट जीतने में कामयाब रही थी। 2018 में कोल्लेगल सीट से बसपा के एन. महेश विधायक बने थे। महेश बाद में भाजपा में चले गए और इस चुनाव में भाजपा के टिकट पर उतरे। महेश इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी से हार गए हैं।


यह भी पढ़ें: Rampur Nikay Chunav Result: 50 से सियासत कर रहे आजम खान पर भारी पड़ गईं 24 घंटे की दुल्हन